राउरकेला: (Rourkela) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha Chief Minister Naveen Patnaik) ने शुक्रवार को भारतीय हॉकी टीम में राज्य के दो खिलाड़ियों के लिये 10 लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की।आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी। यह पुरस्कार डिफेंडर और टीम के उप कप्तान अमित रोहिदास तथा नीलम संजीप सेस के लिये है।
यह घोषणा हॉकी विश्व कप के शुरूआती मैच से पहले की गयी जिसमें भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में अपना अभियान शुरू करेगी।
तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रोहिदास 127 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 18 अंतरराष्ट्रीय गोल भी हैं।नीलम संजीप जेस 30 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उन्होंने पांच गोल दागे हैं।


