spot_img

PRAYAGRAJ : प्रयागराज में तैनात आईपीएस सौरभ दीक्षित समेत 22 अफसरों का तबादला

आलोक गुप्ता
प्रयागराज/लखनऊ : शासन ने प्रदेश के 22 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। शासन की तबादला सूची में प्रयागराज कमिश्नरेट में बतौर डीसीपी तैनात आईपीएस सौरभ दीक्षित भी शामिल हैं। सौरभ दीक्षित को कासगंज का एसपी बनाया गया है। जबकि सौरभ दीक्षित के स्थान पर एसपी हापुड़ दीपक भुकर को प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर भेजा गया है।
इसी क्रम में एसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन को एसएसपी मुजफ्फरनगर, डीसीपी नोएडा गणेश प्रसाद साहा को एसपी लखीमपुर खीरी, एसपी कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति को एसपी कानपुर देहात के पद पर भेजा गया है। इसी क्रम में डीसीपी नोएडा अभिषेक वर्मा को एसपी हापुड़, विशेष सुरक्षा रेंज में तैनात आईपीएस संजय कुमार को एसएसपी इटावा, डीसीपी आगरा सत्यजीत कुमार गुप्ता को एसपी संतकबीरनगर, एसपीआरए मेरठ केशव कुमार को एसपी बलरामपुर के पद पर तैनाती दी गई है।
डीसीपी लखनऊ प्राची सिंह को एसपी श्रावस्थी, 34 बटालियन पीएसी वाराणसी के उपसेनानायक विनोद कुमारको एसपी मैनपुरी, डीसीपी गाजियाबाद इराज राजा को एसपी जालौन बनाया गया है। इसी क्रम में एसपी संतकबीरनगर सोनम कुमार को डीसीपी आगरा, एसपी बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना को 25 बटालियन पीएसी रायबरेली का सेनानायक, डीजीपी कार्यालय में रहे हेमंत कुटियाल को एसपी विशेष रेंज सुरक्षा बटालियन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में एसपी जालौन रवि कुमार को डीसीपी गायिजाबाद, एसपी श्रावस्ती अरविंद कुमार को एसपी यातायात (निदेशालय), एएसपी फतेहपुर अनिरुद्ध कुमार को एसपीआरए मेरठ के पद पर भेजते हुए एसएसपी मुजफ्फनगर विनीत जायसवाल को वेटिंग में रखा गया है। इसी तरह एसपी मैनपुरी कमलेश कुमार दीक्षित, एसएसपी इटावा जयप्रकाश सिंह और एसपी कानपुर देहात सुनीति को प्रतीक्षा सूची में डाला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles