spot_img

BHADOHI : रक्तदान कर मनाई राजमाता जीजाबाई की जयंती, गणेश ने 78वीं बार किया डोनेट

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : माय होम इंडिया की भदोही इकाई के कार्यकर्ताओं ने राजमाता जीजाबाई की जयंती पर रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय महाराजा चेत सिंह ब्लड बैंक में रक्तदान कर संस्था के जिला सहसंयोजक गणेश तिवारी ने 78वीं बार रक्तदान करने का कीर्तिमान स्थापित किया। 36 साल की उम्र में गणेश तिवारी 78 बार रक्तदान कर चुके हैं। कुछ साल पहले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी सबसे कम उम्र में सबसे अधिक बार रक्तदान करने वालों में अपना नाम अंकित कराया था। राजमाता जीजाबाई की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में मनीष कुमार पाल, अभिषेक, श्याम सुंदर आदि ने भी रक्तदान किया।
जिला संयोजक सुशील मिश्रा ने बताया कि 12 जनवरी को मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई का जन्म दिवस मनाया जाता है। जीजाबाई को मराठा साम्राज्य की राजमाता और ‘जीजाऊ’ भी कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने ही मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को जन्म दिया था। जीजाबाई छत्रपति शिवाजी की मां होने के साथ-साथ उनकी मित्र, मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत भी थीं। उनका सारा जीवन साहस और त्याग से भरा हुआ था। उन्होंने जीवन भर कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी धैर्य नहीं खोया।
राजमाता जीजाबाई का जन्म 12 जनवरी, 1598 को हुआ था। इस मौके पर जिला चिकित्सालय के सीएमएस राजेंद्र प्रसाद, ब्लड बैंक प्रभारी डा. पीके सिंह, महेंद्र कुमार पाल, विनोद कुमार गौतम, अंकित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles