spot_img

New Delhi: साह पॉलिमर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब 31 फीसदी चढ़ा

नयी दिल्ली:(New Delhi) विभिन्न उत्पादों के लिये पैकेजिंग (packaging for various products) समाधान उपलब्ध कराने वाली साह पॉलिमर्स का शेयर 65 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को करीब 31 फीसदी की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी की शुरुआत 85 रुपये प्रति शेयर के साथ हुई जो निर्गम मूल्य की तुलना में 30.76 फीसदी की बढ़त दिखाता है। बाद में यह 36.92 फीसदी की तेजी के साथ 89 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह 85 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ।

साह पॉलिमर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को निर्गम को पिछले हफ्ते 17.46 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 61-65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles