spot_img

Firozabad: उप्र : पत्नी की बेटे की चाह को पूरा करने के लिए लड़के को अगवा किया

फिरोजाबाद: (Firozabad) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र (Shikohabad police station area) में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच साल के लड़के का अपहरण किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने टीमें गठित कर चंद घंटों के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को अगवा करने वाले युवक ने पूछताछ में कबूल किया है कि दो बेटियों के जन्म के बाद पत्नी की बेटे की चाह को पूरा करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह के मुताबिक, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रॉयल गार्डन स्टेशन रोड निवासी सनी राम का बेटा विकास बृहस्पतिवार शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। उन्होंने बताया कि विकास खेलते-खेलते सड़क पर आ गया और तभी वहां से गुजर रहे युवक ने उसे उठा लिया और अपने साथ ले गया।

सिंह के अनुसार, काफी देर बाद जब विकास घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश के लिए टीमें गठित कीं और शुक्रवार को उसे सकुशल बरामद कर लिया।

सिंह के मुताबिक, बच्चे को अगवा कर ले जाने वाले युवक ने पूछताछ में अपना नाम आकाश बताया है। वह आगरा के जैतपुर बाह का रहने वाला है।

सिंह के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसकी दो बेटियां हैं और पत्नी की बेटे की चाह को पूरा करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles