spot_img

PRAYAGRAJ : कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर में चोरों ने लगाई सेंध

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: भीषण ठंड और शीतलहरी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बीती रात कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर की दीवार में सेंध लगा दी और हजारों रुपये के बर्तन और खाद्यान्न पार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने चोरी की तहरीर मुकामी पुलिस को दी है।
कंपोजिट विद्यालय गढ़वा के प्रधानाध्यापक राम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात चोरों ने रसोईघर कीदीवार में सेंध लगाई और अंदर रखा खाना खाने वाला बर्तन, दो बड़ा भगोना, एक कुकर, गैस चूल्हा, नौ बोरी खाद्यान्न आदि पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी आज सुबह हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles