मुंबई:(MUMBAI ) मुंबई पुलिस ने आगामी मकर संक्रांति त्योहार (Makar Sankranti festival) से पहले पतंग के नायलॉन वाले मांझे के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर अगले एक महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मंगलवार को जारी आदेश में पुलिस ने 12 जनवरी से 10 फरवरी तक नायलॉन के मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।अधिकारी ने कहा कि माना जाता है कि प्लास्टिक और अन्य सिंथेटिक पदार्थों से बने नायलॉन मांझे के उपयोग से अक्सर लोग घायल हो जाते हैं और कुछ मामलों में लोगों और पक्षियों की मौत तक हुई है।
उन्होंने कहा कि नायलॉन की डोर से पर्यावरण को भी नुकसान होता है क्योंकि वे गैर-बायोडिग्रेडेबल होते हैं और नालों को जाम और पानी को प्रदूषित कर सकते हैं।
आदेश के अनुसार, नायलॉन के मांझे का उपयोग, बिक्री और भंडारण करने वाले लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी सेवक द्वारा जारी आदेश का पालन नहीं करने) के तहत कार्रवाई की जाएगी।


