spot_img

Bhadohi : पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास

पुलिस लाइन में एसपी की मौजूदगी में टोलीवार करवाई गई ड्रिल
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
पुलिस लाइन में शुक्रवार को शस्त्रों के उपयोग का अभ्यास किया गया। इसमें दंगा नियंत्रण उपकरण भी शामिल रहे। फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों ने दौड़ भी लगाई और कप्तान को सलामी दी। इस दौरान एसपी ने विभिन्न शाखाओं, पीआरवी वाहनों, मेस, पुलिस लाइन ज्ञानपुर व सरपतहा के बैरक व आवासों का निरीक्षण कर साफ-सफाई का निर्देश दिया।पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड के पश्चात एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कप्तान ने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया और प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया कि पीआरवी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग करते रहें।

Bhadohi: Police practiced riot control equipment

पीआरवीकर्मी अपने-अपने स्थान पर सतर्क दृष्टि रखते हुए दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करें। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय व परिवहन शाखा आदि की जांच की। शस्त्रागार प्रभारी को शस्त्रों की साफ-सफाई रखने व गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग की। एसपी ने कहा, पुलिस कर्मियों की फिटनेस बेहतर बनाने के लिए जिम और खेल मैदान को बेहतर बनाया जाएगा। घैरय्या लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए खेल सुविधाओं के विकास का भी निर्देश दिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles