spot_img

Prayagraj : माघ मेले में डीसीपीसी के कैंप का शुभारंभ

विहिप अध्यक्ष व पूर्व आईजी केपी सिंह ने काटा फीता
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने अहम योगदान देने वाली जिला अपराध निरोधक समिति के कैंप कार्यालय का माघ मेलाक्षेत्र में भव्य शुभारंभ किया गया। माघ मेला कैंप का उद्घाटन पूर्व आईजी एवं विश्व हिंदू परिषद (काशी प्रांत) के अध्यक्ष कवींद्र प्रताप सिंह ने किया।
डीसीपीसी के कैंप कार्यालय के उद्घाटन मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राम शरन (मौनी बाबाजी), पंकज जायसवाल (चेयर पर्सन आर्य कन्या पीजी कॉलेज), अनामिका चौधरी (सदस्य, राज्य महिला आयोग), अखिलेश श्रीवास्तव (इविवि) रहे। उद्घाटन के बाद कैंप में ही साइबर क्राइम के बचाव से संबंधित जानकारी साइबर क्राइम एक्सपर्ट जय प्रकाश सिंह एवं उनके सहयोगी पंकज कुमार के द्वारा दी गई। जबकि महिला आरक्षी प्रियंका दुबे ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।

अंत में जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव/जेल पर्यवेक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत मिश्र, कुलदीप धर, विशाल श्रीवास्तव, दीपक तिवारी, संदीप सोनी, आयुष जायसवाल, अनंत अग्रवाल, शिवम शुक्ल, रामबाबू, आनंद सिंह, राकेश शर्मा, रोहित के अलावा समस्त वार्ड अधिकारी, तहसील सचिव, थाना कमेटी प्रभारी मौजूद रहे। संचालन सतीश चंद्र मिश्र ने किया। यह जानकारी प्रभारी मीडिया सेल विपिन कुमार कुशवाहा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles