spot_img

Prayagraj : ट्रक की टक्कर से मैजिक के परखच्चे उड़े, घंटों फंसा रहा चालक का शव

बांदा राजमार्ग पर सुबह हुआ हादसा, दूध की सप्लाई देकर लौट रहा था मैजिक चालक
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
प्रयागराज-बांदा राजमार्ग (Prayagraj-Banda highway) पर आज सुबह ट्रक की चपेट में आने से मैजिक चालक की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का शव उसी में फंस गया। जिसे निकालने में पुलिस का खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मैजिक सवार आज सुबह दूध की सप्लाई करने के लिए शिवराजपुर गया था और वहां से मुरका वापस लौट रहा था। शंकरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है।आज सुबह यह हादसा भीषण कोहरे की वजह से हुआ है। जानकारी के मुताबिक लालापुर थाना क्षेत्र के सुजौना निवासी रतन यादव पुत्र कृष्ण यादव दूध की कारोबार करता था। वह समीपवर्ती जनपद चित्रकूट के मुरका (बरगढ़) में भी दूध की सप्लाई करता था। गुरुवार को सुबह वह मैजिक पर दूध लादकर शिवराजपुर आया था। यहां से सुबह सात बजे वह मुरका की तरफजा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा सेआ रहे बेकाबू ट्रक और मैजिक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

भीषण कोहरे के बीच दो वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर पीछे चला गया और चालक उसी में फंस गया। हादसे की सूचना होते ही मौके पर ट्रैफिक रुक गया। राहगीरों केजरिए हादसे की सूचना पुलिस तक पहुंची।इस दुर्घटना की सूचना पर एसओ शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मैजिक में फंसे चालक रतन यादव का शव बाहर निकलवाया। जनवा, टकटई के पास हुआ हादसे के संबंध में एसओ ने बताया कि ट्रक की पहचान कर ली गई है। मैजिक सवार की पहचान रतन यादव के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles