spot_img

Gujarat : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के मामले में तालुका पंचायत सदस्य गिरफ्तार

नवसारी: (Navsari) गुजरात के नवसारी जिले (Gujarat’s Navsari district) में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के तालुका पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।निरीक्षक के जे चौधरी ने बताया कि दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिखली पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।अधिकारी ने बताया,‘‘ आरोपी चिखली तालुका पंचायत में भाजपा का निर्वाचित सदस्य है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है व्यक्ति ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए ,लेकिन जब वह शादी के वादे से मुकर गया तो महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।’’

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार महिला दो बच्चों की मां है और 2017 में बीमारी के चलते उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके दो वर्ष बाद महिला उस व्यक्ति के संपर्क में आई और उनके बीच 2019 से 2022 तक संबंध रहे।अधिकारी ने बताया कि जब भी महिला आरोपी से विवाह के लिए कहती ,वह कुछ न कुछ बहाना बना कर बात को टाल देता था।उन्होंने बताया कि छह माह पहले महिला के परिजन तथा ग्रामीणों ने आरोपी से अपना वादा पूरा करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है, लेकिन उसे बचा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles