spot_img

BADLAPUR : बदलापुर में कुत्तों की अस्थाई नसबंदी केंद्र शुरू

बदलापुर : आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए कुलगांव बदलापुर नगर परिषद प्रशासन ने कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलाया जा रहा है। उसके लिए कुत्ते की नसबंदी करने का केंद्र स्थापित किया गया है। परन्तु इस केंद्र में कुछ काम अब तक पूरा न होने के कारण वर्तमान में अस्थाई रूप से कुत्ता नसबंदी केंद्र शुरू किया गया है। बदलापुर में पिछले कुछ महीनों से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। इसलिए नगर परिषद प्रशासन आवारा कुत्तों के बंदोवस्त करें। ऐसी मांग नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन को दो साल के लिए यह काम दिया गया है।
60 आवारा कुत्तों की नसबंदी किया गया
इस पर करीबन 35 लाख रुपए खर्च होंगे। कुत्ता नसबंदी अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए बदलापुर पूर्व कात्रप क्षेत्र के मोहपाड़ा पानी की टंकी के पास एक जगह में कुत्ते की नसबंदी केंद्र को शुरू किया जा रहा है। परन्तु अभी तक बिजली का कनेक्शन के साथ फ्लोरिंग का काम भी पूरा नहीं हुआ है। काम पूरा होते ही केंद्र का काम शुरू किया जायेगा। इसलिए बदलापुर पश्चिम में बीएसयूपी घरकुल योजना के एक इमारत में अस्थाई रूप से कुत्तों के नसबंदी का केंद्र करीबन तीन सप्ताह से शुरू किया गया है। इस केंद्र में अभी 30 आवारा कुत्ते हैं और अब तक 60 आवारा कुत्तों की नसबंदी किया गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग प्रमुख वैशाली देशमुख ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles