spot_img

NAVI MUMBAI : दोस्त ही निकला पत्नी का आशिक

हार्ड डिस्क के जरिए खुला पत्नी के प्रेम प्रसंग का राज

पुरुषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई : नवी मुंबई के वाशी में रहनेवाले एक व्यक्ति को जहाज पर काम करने के कारण पत्नी और जेवरात दोनों से हाथ धोना पड़ा है । जिसे वह अपनी पत्नी का अच्छा दोस्त समझता था वह बाद में पत्नी का आशिक निकला। गौरतलब है कि पीड़ित पति एक शिप कम्पनी में कैप्टन के पद पर कार्यरत है । उसे अक्सर काम के लिए जहाज पर जाना पड़ता था और उसकी पत्नी नवी मुंबई के अपने घर में रहती थी, लड़की भी शिक्षा के लिए अमेरिका गई है। इस दौरान उसकी पत्नी का उसी इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया । हालांकि काफी लंबे समय तक पति को इस बारे में कुछ पता नहीं चला। मामला दर्ज कराते हुए पति ने बताया कि जहाज पर इंटरनेट की उपलब्धता न होने के कारण वह अक्सर मनोरंजन के लिए हार्ड डिस्क लेकर जाता था। साल 2021 में उसने अपने एक सहकर्मी से अपने घर से हार्ड डिस्क मंगवाई थी। जब उसने हार्ड डिस्क को चालू किया, तो उसमें उसकी पत्नी की रंगरलियों की पूरी कहानी शुरू हो गई।

पति ने कोर्ट में वकील के जरिए तलाक की अर्जी दायर कर दी
कई आपत्तिजनक फोटो दिखने के बाद पति ने अपनी पत्नी को फोन कर पूछताछ की, जिसमें पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया । उसने कबूल किया कि उस आदमी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके बाद पति ने कोर्ट में वकील के जरिए तलाक की अर्जी दायर कर दी और तारीख का इंतजार करते हुए उसने अपना काम जारी रखा। इधर पत्नी घर के जेवरात लेकर फरार हो गई। जब पति ने उससे पूछा कि जेवरात कहा है, तो उसने बताया अपनी मां के घर सुरक्षित रख दिए हैं। पीड़ित व्यक्ति ने उससे जेवरात वापस करने के लिए कहा, तो उसने जेवरात वापस करने से मना कर दिया। बाद में पति ने सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन में जाकर मामला दर्ज करवाया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है,तो वहीं पति परेशान होकर पुलिस स्टेशन, वकील के कार्यालयऔर कोर्ट के चक्कर लगा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles