spot_img

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे ने चलाया गहन टिकट जांच अभियान
वसूला 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे पर सभी अधिकृत यात्रियों को परेशानी मुक्त, आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मुंबई उपनगरीय लोकल सेवाओं, मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को रोकने के लिए लगातार गहन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्‍य अधिकारियों की देखरेख में बेहद प्रेरित टिकट जांच टीम ने अप्रैल से दिसंबर, 2022 की अवधि के दौरान कई टिकट जांच अभियान चलाए, जिससे 135.58 करोड़ रुपए की राशि जुर्माने के तौर पर प्राप्‍त की गई।
एसी लोकल ट्रेनों में औचक टिकट जांच अभियान
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिसंबर, 2022 के दौरान 1.58 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्रियों का पता लगाकर 9.87 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई, जिसमें बिना बुक किए गए सामान के मामले भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल से दिसंबर, 2022 की अवधि के दौरान कुल 20.12 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्रियों और बिना बुक किए सामान के मामलों का पता चला, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 11.76 लाख मामलों का पता चला था, जो कि 71.10% अधिक है। इन यात्रियों से 135.58 करोड़ रुपए का जुर्माना लिया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 99.15 प्रतिशत अधिक है, जो कि 68.08 करोड़ रुपए था। एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार औचक टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप अप्रैल, 2022 से अब तक 31,500 से अधिक अनधिकृत यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है।
वेस्टर्न रेलवे को कुशल और समर्पित टिकट जांच कर्मचारियों पर गर्व
ठाकुर ने बताया कि एक टिकट चेकर के काम के लिए न केवल अधिकृत यात्रियों के बीच बिना टिकट यात्रा करने वाले बिना टिकट यात्रियों का पता लगाने के लिए कौशल, चतुराई की आवश्यकता होती है, बल्कि बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना राशि वसूल करने के लिए नियमों का अच्छा ज्ञान और उन्‍हें समझाने के हुनर की भी आवश्यकता होती है। पश्चिम रेलवे को ऐसे कुशल और समर्पित टिकट जांच कर्मचारियों पर गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles