spot_img

MUMBAI : आदित्य ठाकरे ने दी सरकार को चुनौती
हिम्मत है, तो मिलकर चुनाव लड़ो!

मुंबई : शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को शिंदे-फडणवीस सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार में दम है तो वह नगरपालिका और विधानसभा चुनाव एक साथ कराएं। ठाकरे ने यह भी कहा कि नए साल में भी यह देशद्रोही सरकार 40 देशद्रोही विधायकों और 13 सांसदों के स्थान पर चुनाव कराने का साहस दिखाए। आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को अंधेरी पूर्व के गुंडवली स्कूल में पुनर्निर्मित जूनियर-सीनियर केजी कक्षा का उद्घाटन किया। उस वक्त मीडिया से बातचीत करते हुए। आदित्य ठाकरे ने शिंदे-फडणवीस सरकार को राज्य में चुनाव कराने की खुली चुनौती दी। नगरपालिका चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव एक साथ कराएं, लेकिन उनमें चुनाव कराने का साहस नहीं है।
एकनाथ शिंदे पर आदित्य ठाकरे ने साधा निशाना
आदित्य ठाकरे ने इस बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। नाजायज मुख्यमंत्री अपने काम से दिल्ली जाते हैं, गुवाहाटी जाते हैं, लेकिन वे कभी राज्य के लिए नहीं गए। हमारे पास एक सीएम और दूसरा सुपर सीएम है।आदित्य ठाकरे, मुंबई नगर आयुक्त आई. एस. चहल ने लगाए गंभीर आरोप मुंबई नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी ने 1 हजार 700 करोड़ के कार्यों को मंजूरी दी थी,लेकिन इन कार्यों को आयुक्त ने बदल दिया। क्या स्थायी समिति द्वारा स्वीकृत कार्यों को नगर आयुक्त बदल सकते हैं? हम इस पर काम कर रहे हैं। 7000 करोड़ के काम सच में हो सकते हैं और हो भी रहे हैं ,तो कल्याण, नागपुर में सड़कें क्यों नहीं बन रही हैं? आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारी स्टडी चल रही है और हम कानूनी पहलुओं की पुष्टि कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles