spot_img

MUMBAI : सेंट्रल रेलवे ने स्क्रैप डिस्पोजल से 349.99 करोड़ कमाए

मुंबई : सेंट्रल रेलवे द्वारा सभी स्टेशनों, सेक्शनों, , डिपो, वर्कशॉप, शेड, कारखानों एवं सभी रेलवे परिसरों/मंडलों को स्क्रैप मुक्त बनाने के लिए “जीरो स्क्रैप मिशन” हासिल करने की दिशा में अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखा है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल से दिसंबर) के दौरान, सेंट्रल रेलवे ने स्क्रैप डिस्पोजल से 349.99 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया। यह अप्रैल से दिसंबर की अवधि के लिए सेंट्रल रेलवे द्वारा अब तक की सबसे अधिक स्क्रैप बिक्री है। वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि के दौरान 333.98 रुपए के राजस्व की तुलना में स्क्रैप राजस्व में 4.79% की वृद्धि दर्ज की गई है। स्क्रैप डिस्पोजल से न केवल राजस्व उत्पन्न करने में मदद मिली है,बल्कि परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने में भी मदद मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles