spot_img

PRATAPGARH : पिस्टल, तमंचा के साथ धरे गए कार सवार

प्रतापगढ़ : मानधाता पुलिस ने क्षेत्र के वैशपुर पुल के समीप चेकिंग के दौरान कार सवार दो युवकों को देशी पिस्टल और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक भृगुनाथ मिश्र, दरोगा ब्रम्हदेव यादव व बनवारी लाल पाल ने चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली। वैशपुर पुल के समीप कार (यूपी72-7333) की तलाशी के दौरान मो0 गुफरान पुत्र इसरार अली और मोहम्मद अबरार पुत्र इसरार ( निवासीगण ग्राम धरमपुर, मानधाता) को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 02 अदद मैगजीन, 06 कारतूस एक देशी पिस्टल व एक तमंचा बरामद हुआ है। उक्त बरामदगी के संबंध में मानधाता पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।
दूसरी तरफ लालगंज कोतवाली के दरोगा अनीश कुमार यादव ने धधुआगाजन नहर के पास से सियाराम यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव (निवासी ग्राम नयापुरवा, पड़ारी, थाना लालगंज) को चोरी की एक हीरो स्पेलंडर मोटरसाइकिल (जिस पर गलत नंबर अंकित था) के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में धारा 411, 467, 468, 471 का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles