spot_img

PRAYAGRAJ : बाल आयोग की सदस्य ने किया बालगृह का निरीक्षण

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निर्मला पटेल ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र सदर बाजार-2, सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय के एनआरसी एवं पीकू वार्ड, राजकीय बालगृह और वन स्टाप सेंटर खुल्दाबाद का निरीक्षण किया। निर्मला पटेल ने आंगनबाड़ी सेंटर पर एक गर्भवती महिला की गोदभराई की और लाभार्थी एवं उनके अभिभावकों से दिए जाने वाले पोषाहार की जानकारी ली।
इसी प्रकार एनआरसी एवं पीकू वार्ड में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए संबंधित को सही ढंग से सुविधाए देने के लिए निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल चैबे, बाल विकास परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश यादव व संजिता सिंह, ज्योत्सना त्रिपाठी अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles