spot_img

PRAYAGRAJ : सड़क हादसे में घर लौट रहे दुकानदार की मौत

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए स़ड़क हादसे में एक दुकानदार की मौत हो गई। यह हादसा कोहड़ार घाट रोड पर नहर की कोठी गांव के समीप दो मोटरसाइकिल के टकराने से हुआ। हादसे में एक अन्य बाइक सवार जख्मी हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कऱछना थाना क्षेत्र के रैपुरा का रहने वाला सुरेश प्रजापति (36) पुत्र महेंद्र प्रसाद रैपुरा में मोबाइल की दुकान चलाता था। बुधवार को वह घरेलू सामानों कीखरीदारी करने केलिए बाजार गया था। रात में लौटते समय नहर कोठी गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से सुरेश प्रजापति की बाइक टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ, दोनों बाइक सवार रफ्तार में थे। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार वहीं गिर गए।
सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सुरेशप्रजापति की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघऱ भेज दिया है। फिलहाल घर के कमाऊ पूत की मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेश प्रजापति को किशोरवय बेटा रोहन और तीन बेटियां हैं।

Mumbai : ब्लिंकइट ने मुंबई एयरपोर्ट पर देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सर्विस लॉन्च की

मुंबई : (Mumbai) क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट ने एयरपोर्ट पर अनोखी सर्विस की शुरुआत की है। ब्लिंकइट ने अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (Adani Airports...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles