spot_img

BHADOHI : परिवार परामर्श केंद्रः एक माह में 61 दंपतियों को मिलाया
डीआईजी विंध्याचल आरपी सिंह के निर्देशन में जोन जनपदों में चलाया गया अभियान

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही/मिर्जापुर : शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के क्रम में वैवाहिक विवादों में परिवार परामर्श केंद्र अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है। डीआईजी आरपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियानके दौरान दिसंबर महीने में कुल 61 दंपतियों को मिलाया।
वैवाहिक विवादों में मध्यस्थता के लिए उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के तहत महिला परिवार परामर्श केंद्र द्वारा शिकायत करनेवाले दंपतियों की पारिवारिक संबंधी प्रकरणों में उनकी काउंसिलिंग की गई और पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने को प्रेरणा दी गई। माह दिसंबर में मिर्जापुर के माध्यम से कुल-32, सोनभद्र में कुल-14 और भदोही में कुल-15 बिछड़े दंपतियों को मिलाया गया।
डीआईजी आरपी सिंह ने बताया रेंज के तीनों जनपदों में परिवार परामर्श केंद्र में प्रतिदिन अनेकों दंपतियों को महिला पुलिस व समाजसेवियों द्वारा काउंसिलिंग की सुविधा दी जा रही है। उनके आपसी मतभेदों को दूर कर आपस में मिलवाया जा रहा है जिससे उनकी जिंदगी में दोबारा संतुलन आ जाए।

Mumbai : ब्लिंकइट ने मुंबई एयरपोर्ट पर देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सर्विस लॉन्च की

मुंबई : (Mumbai) क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट ने एयरपोर्ट पर अनोखी सर्विस की शुरुआत की है। ब्लिंकइट ने अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (Adani Airports...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles