
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने, गलत तरीके से जमानत प्राप्त करने के मामलों में जनपदीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में आज दुष्कर्म के एक अभियुक्त की जमानत निरस्त की गई है। भदोही पुलिस द्वाराअ ब तक कुल नौ लोगों की जमानत निरस्त करवाई जा चुकी है।
पेशेवर जमानतदारों पर नजर रख रही पुलिस लगातार कानूनी कार्रवाई कर रही है। विशेष अभियान के क्रम में भदोही पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने वाले व गलत तरीकों से जमानत लेने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।
कोइरौना थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी उमेशचंद्र पांडेय पुत्र गुप्तेश्वर पांडेय (निवासी मैलौना, कोइरौना) के संबंधित जमानतदार द्वारा स्वेच्छा से अपनी जमानत वापस लेने का शपथ पत्र न्यायालय एएसजे/ पॉक्सो प्रथम-ज्ञानपुर में दाखिल किया गया। थानाध्यक्ष कोइरौना की प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरुप न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के आरोपी उमेशचंद्र पांडेय की जमानत निरस्त की गई अभियुक्त उमेशचंद्र के ऊपर बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में धारा 363, 366, 376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट का केस दर्ज है।


