spot_img

New Delhi: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अहमदाबाद स्थित परियोजना में 870 आवास 435 करोड़ रुपये में बेचे

नयी दिल्ली:(New Delhi) गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक आवासीय परियोजना में 870 आवासीय इकाइयां 435 करोड़ रुपये में बेची हैं।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि गोदरेज गार्डन सिटी की परियोजना ‘सलेस्ट’ के नए चरण की शुरुआत में उसने दस लाख वर्गफुट से अधिक का क्षेत्र बेचा है। कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी ने अक्टूबर 2022 में शुरू की गई सलेस्ट परियोजना में 870 आवास बेचे हैं जिनका बुकिंग मूल्य करीब 435 करोड़ रुपये है।’’

यह परियोजना करीब 2.3 एकड़ क्षेत्र में फैली है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेश एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडे ने कहा, ‘‘ग्राहकों का भरोसा प्रतिष्ठित डेवलपर के टिकाऊ एवं एकीकृत विकास की बढ़ती मांग को दिखाता है।’’

Mumbai : राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए प्रियदर्शन

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज फिल्मकार प्रियदर्शन (Veteran filmmaker Priyadarshan) ने अभिनेता राजपाल यादव (actor Rajpal Yadav) के मुश्किल दौर में उनका खुलकर समर्थन किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles