
प्रतापगढ़ : जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत जनपद में धान खरीद केंद्र पर धान विक्रय करने वाले कृषक के धान मूल्य का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में आनलाइन पीएफएमएस सिस्टम के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें केंद्र पर धान बेचने के बाद थंब इंप्रेशन लगाए जाने के 72 घंटे के अंदर आधार से लिंक बैंक खाते में भुगतान हो जा रहा है।
उन्होंने किसानों से कहा कि धान बेचने के लिए किसान रजिस्ट्रेशन कराने के पहले अपने द्वारा संचालित बैंक खाते की क्रियाशीलता सुनिश्चित कराकर, आधार से खाते को लिंक कराएं और खाते को एनपीसीआई से मैप करा लिया जाए, ताकि भुगतान में किसी प्रकार का विलंब न होने पाए। यदि एनपीसीआई से आधार लिंक होने के बाद मैपिंग की कार्यवाही लंबित रहेगी तो धान मूल्य भुगतान में विलंब की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
ऐसे किसान, जिनका भुगतान विक्रय के 72 घंटे के अंदर नहीं हुआ है, वह आधार से संबद्ध बचत खाता बैंक में जाकर एनपीसीआई से लिंक कराना सुनिश्चित कराएं।


