spot_img

Melbourne : जंपा ने रन आउट की अपील करने के फैसले का बचाव किया

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मेलबर्न :(Melbourne)
मेलबर्न स्टार्स के कप्तान एडम जंपा ने कहा है कि बिग बैश लीग (BBL) में मंगलवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ उन्हें गेंदबाजी छोर पर टॉम रोजर्स को रन आउट करने का अधिकार था। तीसरे अंपायर ने हालांकि जंपा की अपील को खारिज कर दिया था।

रेनेगेड्स ने मंगलवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 33 रन से जीत दर्ज की जिसमें स्टार्स की टीम 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने में असमर्थ रही मंगलवार को जब जंपा आखिरी ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे तो वह गेंद फेंकने से पहले रुके और उन्हें क्रीज से बाहर निकल चुके रोजर्स को रन आउट कर दिया।

अंपायर ने हालांकि जंपा को कहा कि वह अपना गेंदबाजी एक्शन पूरा कर चुके हैं। उन्होंने इसके बाद टीवी अंपायर की सहायता ली जिनका भी यही मानना था जिससे रोजर्स को नॉटआउट करार दिया गया।

सोशल मीडिया पर आलोचना और कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भी हैरानी जताने के बावजूद जंपा बुधवार को अपने रुख पर कायम रहे और कहा कि वह केवल नियमों का पालन कर रहे हैं।‘एसईएन’ ने जंपा के हवाले से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे ऐसा करने का अधिकार था, यह नियमों में अनुसार है।’’

क्रिकेट के नियमों के अनुसार गेंदबाज अपने गेंदबाजी एक्शन को समाप्त करने से पूर्व गेंदबाजी छोर पर बल्लेबाज के क्रीज छोड़कर बाहर निकलने पर उसे रन आउट कर सकता है। जंपा के मामले में हालांकि उन्होंने अपना गेंदबाजी एक्शन पूरा कर लिया था।

जंपा ने कहा, ‘‘टॉम रोजर्स मेरे गेंदबाजी करने से पहले क्रीज से बाहर निकल रहा था… वह इसका फायदा उठा रहा था। मैंने मैकेंजी हार्वे को एक अच्छी गेंद फेंकी लेकिन दो रन हो गए जबकि अगर रोजर्स ऐसा नहीं करता तो एक रन होता। मुझे लगा कि उसने निश्चित रूप से कुछ ऐसा किया है जो उसे नहीं करना चाहिए था’’

Mumbai : लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दीमुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण'...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles