spot_img

Sharjah: शारजाह वारियर्स से अनुबंध करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने स्टोइनिस

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
शारजाह:(Sharjah)
अंतरराष्ट्रीय लीग ट्वेंटी 20 (ILT20) की टीम शारजाह वारियर्स ने आक्रामक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस से अनुबंध किया है। तैंतीस साल के स्टोइनिस टीम से जुड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी हैं।

स्टोइनिस के जुड़ने से छह टीम की लीग की अंतरराष्ट्रीय अपील बढ़ेगी जिसमें यूएई के 24 क्रिकेटर भी होंगे। यह प्रतियोगिता अगले साल 13 जनवरी से 12 फरवरी तक खेली जाएगी।

स्टोइनिस अभी बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं और वे वारियर्स टीम में इंग्लैंड के उपकप्तान मोईन अली, क्रिस वोक्स, अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी और नामीबिया के जेजे स्मिट के साथ जुड़ेंगे।

Mumbai : लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दीमुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण'...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles