
पुलिस ने किया दो आरोपी को गिरफ्तार
ठाणे : ठाणे के कशेली गांव में गोलीबारी कर गणेश कोकाटे की हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। हत्या की इस घटना को गत 7 दिसंबर 2022 को अंजाम दिया गया था। तबसे आरोपी फरार चल रहा था। जबकि इस हत्या मामले में नारपोली पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज कराए गए थे। आखिरकार अपराध शाखा की यूनिट 5 ने कार्रवाई करते हुए कोकाटे हत्या प्रकरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन बातों की जानकारी देते हुए unit-5 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास बोर्ड के ने बताया कि हत्यारों के नाम धनराज उर्फ धन्या तोडणकर और संदिपकुमार सोमेलाल कनोजिया हैं। कोकाटे की हत्या के पहले ठाणे के गोल्डन डाइज नाके पर गत 17 सितंबर 2022 को गोलीबारी की गई थी। जिसमें कोकाटे बाल-बाल बचा बच गया और इसको लेकर चीतलसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके साथ ही नारपोली पुलिस थाने में भी मामले दर्ज कराए गए थे।
आरोपियों को किया गया था फरार घोषित
न्यायालय ने इस मामले में आरोपियों को फरार घोषित कर दिया था। इसी बीच इस मामले की जांच पड़ताल अपराध शाखा की यूनिट 5 को सौंपा गया। यूनिट 5 की टीम ने जब कोकाटे की हत्या प्रकरण के पहले हुई गोलीबारी की जांच पड़ताल तकनीकी आधार पर की तो पाया गया कि इस हत्याकांड को धनराज उर्फ धन्या तोडणकर व उसके एक साथी ने अंजाम दिया है । इन बातों की जानकारी देते हैं अपराध शाखा के unit-5 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास बोर्ड के कहां की पूरी जानकारी मिलने के बाद हत्यारों को पकड़ने की व्यूह रचना तैयार की गई। इसी बीच सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण शिंदे को गुप्त जानकारी मिली कि कोकाटे हत्या का आरोपी मंगलवार को सवेरे इंदिरा नगर नाका पर आनेने वाला है।
माथाडी और ठेकेदारी को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया
पक्की जानकारी मिलने के बाद 9:30 बजे के आसपास इंदिरा नगर नाके पर पुलिस टीम ने जाल बिछा दी। संशयित आरोपी धनराज रमाकांत तोडणकर (३३) रा. इंदिरानगर, ठाणे व संदिपकुमार सोमेलाल कनोजिया, (२७) रा. सुलतानपुर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। मृतक गणेश कोकाटे की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। इन बातों की जानकारी देते हुए अपराध शाखा यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर श्रीनगर पुलिस थाने में विभिन्न तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि माथाडी और ठेकेदारी को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।


