spot_img

BHAYANDER : शौचालय सफाई कर्मचारियों के साथ ठेकेदार ने की धोखा

भायंदर : मीरा-भायंदर में 150-200 से ज्यादा सामूहिक शौचालय है। जिसका ठेका मीरा-भायंदर मनपा द्वारा मेसर्स शाईन मेंटेस सर्विसेस प्रा. लि. नामक कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी द्वारा शौचालय कर्मचारियों के वेतन सहित इनके अन्य अधिकारों से वंचित रखे जाने का आरोप मीरा-भायंदर भाजपा जिलाध्यक्ष एड. रवि व्यास ने लगाया है और इस घोटाले में कार्रवाई के साथ जांच की मांग की है।

वेतन में बड़े पैमाने पर धांधली
ठेकेदार ने मनपा में एक सुपरवाइजर का वेतन 35000 और शौचालय साफ-सफाई एक कर्मचारी का वेतन 30,000 दिखाकर ठेकेदार उनके बैंक अकाउंट में केवल 3000 से 9000 रु महीना देते हैं।

ईएसआईसी/ईपीएफ में भी घोटाला
भाजपा जिलाध्यक्ष एड. रवि व्यास ने कहा कि इन कर्मचारियों के ईएसआईसी/ईपीएफ में भी बड़े पैमाने घोटाला किया गया है। मेसर्स शाईन मेंटेंस सर्विसेस प्रा.लि. कंपनी पर कार्रवाई सहित जांच की मांग पत्र द्वारा की है।

मनपा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर एंटी करप्शन ब्यौरो द्वारा की जाए जांच
वहीं एड. रवि व्यास ने कहा कि मनपा स्वास्थ्य विभाग के सहायक आयुक्त, उपायुक्त के साथ संबंधित अधिकारियों पर एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles