spot_img

THANE : छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान

अजीत पवार के खिलाफ भाजपा का उग्र आंदोलन

ठाणे : विधानसभा में विरोधीपक्ष नेता मंगलवार को छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर दिवा में अजीत पवार के खिलाफ भाजपा द्वारा विरोध आंदोलन का आयोजन किया गया। इस विरोध आंदोलन में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।अजीत पवार के खिलाफ नारेबाजी की।
दिवा में आयोजित अजित पवार विरोधी आंदोलन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अजित पवार के फोटो और पुतले की चप्पलों से जोरदार पिटाई की । इस आंदोलन आयोजन भाजपा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में किया गया था।
दिवा रेलवे स्टेशन पर आयोजित अजित पवार विरोधी आंदोलन का आयोजन ठाणे मनपा में पूर्व गटनेता मनोहर डुंबरे, ठाणे मनपा परिवहन समिति के सदस्य विकास पाटील, भाजपा के दिवा शहर अध्यक्ष रोहिदास मुंडे, शिल विभाग के भाजपा अध्यक्ष बालाराम पाटिल के नेतृत्व में किया गया। आंदोलनकारियों ने अजीत पवार के पुतले की चप्पलों से पिटाई की और जमकर नारेबाजी भी की । इस आंदोलन में ठाणे शहर कार्यकारणी सदस्य गणेश भगत अशोक पाटील, विजय भोईर, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद भगत, संघटक महासचिव दिलीप भोईर, महासचिव समीर चव्हाण, युवराज यादव, दिवा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन भोईर, शीळ युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल पाटील, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योती पाटील, सीमा भगत, उत्तर भारतीय महासचिव अवधराज राजभर, अमरनाथ गुप्ता, पंकज सिंग, अंकुश मढवी, मधुकर पाटील,प्रवीण पाटील, विजय वाघ, आशिष पाटील, निलेश भोईर, प्रणव भोईर, मृणाल भगत,गौरव पाटील के साथ ही अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles