spot_img

Mumbai : उत्कृष्ट कार्य के लिए पश्चिम रेलवे ने किया सम्मानित

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों के 11 कर्मचारियों को सुरक्षित ट्रेन परिचालन में उत्कृष्ट कार्य निष्‍पादन के द्वारा योगदान देने के लिए सम्मानित किया। इन कर्मचारियों को अक्‍टूबर और नवम्‍बर, 2022 के दौरान ड्यूटी में उनकी सतर्कता और अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और परिणामस्‍वरूप सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया। इन 11 कर्मचारियों में से 3 कर्मचारी राजकोट मंडल से, 2-2 कर्मचारी अहमदाबाद, भावनगर एवं रतलाम मंडल से, 1-1 कर्मचारी मुंबई सेन्ट्रल एवं वडोदरा मंडल से हैं। इस बैठक में विभिन्‍न विभागों के प्रमुख विभागाध्‍यक्ष (PHODs) उपस्थित थे, जबकि सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
अप्रिय घटना की संभावना को टालने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मिश्र ने सम्मानित किए गए कर्मचारियों की सतर्कता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सभी कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय आदर्श हैं। सम्मानित किए गए कर्मचारियों ने संरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रेल एवं ट्रैक फ्रैक्चर का पता लगाना, पहियों में हेयरलाइन क्रेक का पता लगाना, अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए लिए आपातकालीन ब्रेक लगाना, ब्रेक बाइंडिंग, हॉट एक्‍सल एवं पहियों से चिंगारी निकलने का पता लगाना, गुजरती ट्रेन से चिंगारी अथवा धुएं का पता लगाकर समय पर सूचना देने आदि जैसे संरक्षा से संबंधित कार्यों को करते हुए ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने में उत्साह और प्रतिबद्धता दिखाई। पश्चिम रेलवे को इन सभी पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों पर गर्व है जिन्होंने अपनी त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को टालने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles