
संक्रमण से बचना है तो भूलना नहीं- ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’
मौसम के बदलाव के समय स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयारः सीएमओ
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : पिछले दो वर्ष से कोविड जैसी वैश्विक महामारी की समस्या से जनपदवासी लगातार सामना कर रहे हैं। जनपदवासी ही नहीं बल्कि पूरा देश कोविड जैसे गंभीर संक्रमण का सामना कर रहा है। इस महामारी से बचना है तो ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ को भूलना घातक हो सकता है। CMO डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि विभाग द्वारा पिछले दो वर्ष से कोरोना टीकाकारण का अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद में 26 लाख से अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण से आच्छादित किया जा चुका है। इसके अलावा अभी भी कोरोना संकट बरकरार है। इस स्थिति में हम सभी को सावधानी व सर्तकता रखने की आवश्यकता है। इसके बावजूद कोरोना की चौथी लहर का डर सबको फिर से सता रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर ली है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि जिले में आने वालों का प्रतिदिन 4000 लोगो का सैंपल लिया जा रहा है और जांच को भेजा जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई कोरोना पाजिटिव की खबर नहीं आई है। इसके साथ ही जिले में 13 लाख लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है और करीब पांच लाख से अधिक लोगों को बूस्टर डोज भी दिया गया है। कोरोना जैसे संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग हमेशा सतर्कता बरत रहा है और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, दो गज की दूरी बनाए रखने, मुंह पर मास्क लगाने, गर्म कपड़े पहने, साफ-सफाई करने की हिदायत दे रहा है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले लोगों को गुनगुने पानीके सेवन की सलाह दी जा रही है। अगर लोग स्वास्थ्य विभाग के परामर्श का नियमित रूप से पालन करें तो निश्चित रूप से इस महामारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। इससे बचने के लिए विभाग विभिन्न प्रकार के तरीकों से भी लोगों को जागरूक कर रहा है। फिर भी कोरोना के चौथी लहर का डर लोगों के चिंता का कारण बना है। विभाग दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों को चिन्हित करके बराबर उनकी जांच की जा रही है। इस समय जनपद में कोरोना के मामले नहीं है।


