spot_img

BHADOHI : 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार, ज्ञानपुर पुलिस ने दबोचा

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : ज्ञानपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। धरे गए अभियुक्त के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी व गैंगस्टर सहित कुल चार मामले दर्ज हैं।
ज्ञानपुर थानाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि थाने की टीम द्वारा धारा- 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के वांछित व 25 हजार के इनामिया अभियुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान पुत्र राम अभिलाख चौहान (निवासी करीमुद्दीनपुर, नवाबगंज, प्रयागराज) को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्त में आए अभियुक्त शैलेंद्र सिंह के खिलाफ गोपीगंज में एक और ज्ञानपुर में तीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल मेराज अली, वेद प्रकाश दुबे, हंसराज पाल और महिला आरक्षी प्राप्ति यादव भी शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles