
ठाणे : क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनके राष्ट्रीय योगदान को याद किया।
सावित्रीबाई फुले की जयंती के निमित्त ठाणे स्थित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निवास स्थान पर आज फुले की प्रतिमा पर उन्होंने पुष्पहार अर्पण किया। उनके राष्ट्रीय योगदानों को याद किया गया। देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले देश में महिला शिक्षा क्रांति की जनक मानी जाती है । देश में महिलाओं के शिक्षण अधिकार को लेकर उन्होंने सतत संघर्ष किया और उन्हें सफलता भी मिली । उनका योगदान देश के प्रति असीम है। ऐसी भावना इस अवसर पर शिंदे ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने जो हमें मार्गदर्शन किया है उस पर अभी भी 100% अमल नहीं हो पाया है । अब हमारा सामूहिक दायित्व है कि हम स्त्री शिक्षा को पहली प्राथमिकता दें। यदि देशभर में महिलाएं 100% शिक्षित हो तो देश के विकास को एक नई गति मिलेगी । और विश्व के लिए यह एक आदर्श साबित होगा। आयोजित कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार राजाराम तवटे के साथ ही अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


