
ग्रामीणांचल से आए 62 मरीजों ने करवाई जांच, एक्युरा क्रिटिकल सेंटर की तरफ से दी गईं निशुल्क दवाएं
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रयागराज : कोरांव महोत्सव में एक्युरा क्रिटिकल केयर हास्पिटल के बैनर तले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नये साल के प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन, तीन जनवरी तक तक आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सेहत की जांच करवाई। भीषण ठंड के बावजूद कैंप के अंतिम दिन मंगलवार को कुल 62 मरीजों ने सेहत की जांच करवाई।
डा. प्रवीण सिंह, डा. सत्यप्रकाश सिंह, डा. रश्मी केशरी ने अपनी टीम के सहयोगी फार्मासिस्ट आशीष सिंह, सहायक राम विकास सिंह के साथ हेल्थ कैंप में आने वाले लोगों के सेहत की जांच की और उन्हे निशुल्क दवाएं प्रदान की। डा. प्रवीण सिंह ने बताया कि सर्दी के इस सीजन में सर्वाधिक सर्दी-खांसी और बुखारके मरीज आए। जिन्हे दवाओं के साथ-साथ उचित सलाह दी गई है।
डा. प्रवीण सिंह ने कहा, मौजूदा समय में पड़ रही कड़ाके की ठंडसे बचने के लिए घर के बुजुर्गों और बच्चों की विशेष देखभाल करें। ठंड के दौरान ब्लोअर (गर्म हवा फेंकने वाले यंत्र) का इस्तेमाल बड़ी ही सावधानी से करें। रात के वक्त यदि कमरा पूरी तरह से बंदरहता हो तो हवा पास होने के लिए थोड़ीजगह हवा आने-जाने के लिए बनाएं। बताया कि, पूरी तरह से बंद कमरे में ब्लोअर चलाने से कमरे के हवा जहरीली हो जाती है और यह बेहद नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा रात के वक्त अलाव जलाकरभी कभी न सोएं। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित शिविर मेंआने वाले लोगों को दवाएं दी गईं।


