spot_img

PRAYAGRAJ : सड़क हादसे में दो युवती समेत चार घायल
मिश्रपुर के समीप मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से हुआ हादसा

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रयागराज : यमुनापार के कोरांव थान क्षेत्र में दूसरे पहर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। यह हादसा कोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रपुर के समीप साढ़े चार बजे हुए। हादसे की सूचना मिलते ही कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी कोरांव भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों को एसआरएन के लिए रेफऱ कर दिया गया। हादसे की खबर होने पर चारों घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
उक्त हादसे की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रपुर के समीप हुए हादसे की सूचना मिलते ही मुकामी थाने की पुलिस टीम को मौके पर भेजकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। यह हादसा दो बाइकों के आपस में टकराने से हुआ था। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल राजेश (42) पुत्र रामासरे कोल (ग्राम नेवाढ़िया, कोरांव), शिवबाबू कोल (26) पुत्र विनोद कोल, शिखा (23) पुत्री विनोद और आरती पुत्री लाल चौहान (निवासी ग्राम सुरबल नारीबारी, शंकरगढ़) को एसआरएन के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles