spot_img

Prayagraj : गोरखपुर जा रही काशी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन पर पटरी से उतरी

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रयागराज : एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से गोरखपुर जा रही काशी एक्सप्रेस का एक कोच डीरेल हो गया। यह हादसा प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या नौ पर सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। हालांकि इस हादसे की वजह से ट्रेन के परिचालनपर कोई खास असर नहीं पड़ा। तकरीबन डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद डीरेल हुए डिब्बे को फिर से पटरी पर चढ़ाकर गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के मुताबिक एलटीटी से गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से प्रयागराज जंक्शन पर सवा आठ बजे पहुंची थी। निर्धारित समय तक ठहरावके बाद ट्रेन जैसे ही आगे के लिए रवाना हुई, इंजन के पीछे लगा पावर वैगन पटरी से उतर गया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर विभागीय अफसर अफसर पहुंच गए और तकनीकी टीम को बुलाया गया। तकरीबन डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को पटरी पर चढ़ाया जा सका। इसके बाद डीरेल हुए वैगन को काटकर अलग किया गया और उसके स्थान पर नया वैगन जोड़ा गया।
तकरीबन चार घंटे चली मशक्कत के बाद गाड़ी को गोरखपुर के लिए रवाना किया जा सका। एनसीआर के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि इस हादसे की वजह से ट्रेन परिचालक पर कोई असर नहीं पड़ा। अन्य गाड़ियों का आवागमन सामान्य रूप से चलता रहा। फिलहाल, भीषण ठंड में घंटा भर विलंबित चल रही काशी एक्सप्रेस के तकरीबन चार घंटा और विलंबित होने से उसमें सवार यात्रियोंको खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles