spot_img

New Delhi: कंझावला घटना : गवाह का बयान दर्ज कर रही है पुलिस

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
राष्ट्रीय राजधानी के कंझावला (Kanjhawala of the national capital) में हुई घटना की एक गवाह सामने आई है जिससे यह पता लग सकता है कि 31 दिसंबर की रात क्या हुआ था।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वारदात की एक गवाह सामने आई है, जो घटना के समय युवती के साथ थी।

उन्होंने बताया कि दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। घटना के समय वह युवती के साथ स्कूटी पर सवार थी और उसे कोई चोट नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि वह शायद डर गई थी और इसलिए ही युवती को मौके पर छोड़कर वहां से भाग गई।

पुलिस के अनुसार, कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी।

पुलिस ने कार में कथित तौर पर सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles