spot_img

Palghar: महाराष्ट्र: पालघर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक युवक गिरफ्तार

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
पालघर:(Palghar)
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस (Police in Maharashtra’s Palghar district) ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात नेहलपाड़ा में रविवार शाम को हुई जब 16 वर्षीय लड़की शौच करने घर से बाहर गई थी। आरोपी उसे जबरदस्ती पास ही के एक खेत में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार को मामले में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (POCSO) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles