spot_img
Home latest Mumbai: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में हुई गिरावट

Mumbai: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में हुई गिरावट

0
312

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
एशियाई बाजारों (Asian markets) में मिलेजुले रुख और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 159.01 अंक गिरकर 61,008.78 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 47.65 अंक टूटकर 18,149.80 अंक पर था।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, नेस्ले और एचडीएफसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स में बढ़त हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 327.05 अंक यानी 0.54 प्रतिशत चढ़कर 61,167.79 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 92.15 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 18,197.45 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 85.68 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रुप से 212.57 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here