spot_img
Home latest ULHASNAGAR : उल्हासनगर में खसरे के मिले 7 मरीज

ULHASNAGAR : उल्हासनगर में खसरे के मिले 7 मरीज

0
280

उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका के हद में खसरे का 7 मरीज मिलने से चिंता का विषय बन गया है। यह जानकारी मनपा के जनसंपर्क विभाग से दी गयी है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उल्हासनगर महानगरपालिका ने खसरे की महामारी के रोकथाम के लिये विभिन्न उपाय योजना शुरू कर दिया हैं। इसके तहत चल रही जांच में 1जनवरी 2023 तक 101 संदिग्ध मरीजों का पता चल गया है। जिनमें से 94 मरीजों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए थे। उसमें से 7 मरीज खसरे से पीड़ित पाए गए है। 1 जनवरी 2023 तक 105 विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया था। जिसमें से कुल 5889 लाभार्थियों को गोवर रूबेला का टीका लगाया गया है। सर्वेक्षण किए गए परिवारों में से कुल 1987 लाभार्थियों को विटामिन ए की खुराक दी गई है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी प्राजक्ता कुलकर्णी ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here