spot_img
Home latest PRAYAGRAJ : भीषण ठंड में लुढ़का पारा, घरों में दुबके लोग

PRAYAGRAJ : भीषण ठंड में लुढ़का पारा, घरों में दुबके लोग

0
508

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। नये साल की पहली सुबह बादलों के साथ हुई और दूसरे पहर कुछेक हिस्सों में सूर्यदेव के दर्शन हुए। रविवार को भी कमोवेश यही स्थिति देखने को मिली। वहीं सोमवार को पूरा दिन आसमान बादलों से ढका रहा। दिनभर भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुआ। इस वजह से ठंड में और इजाफा हो गया है।
ठंडी हवाओं के चलने से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। बहुत जरूरत पर बाहर निकलने वाले लोग नीचे से ऊपर तक ऊनी, गर्म कपड़ों से लदे नजर आए। ठंड बढ़ने के साथ ही जगह-जगह अलाव जलवाए जाने की मांग भी उठने लगी है।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए सोमवार को यमुनापार की नगर पंचायत शंकरगढ़ में अलाव का इंतजाम किया गया। नपं प्रशासन के द्वारा कस्बे के 14 स्थानों पर अलाव का इंतजाम किया जा रहा है। ईओ सत्येंद्र प्रकाश चौरसिया ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का इंतजाम किया जा रहा है और कई स्थानों पर अलाव जल रहा है। वहीं नगर पंचायत कर्मी मनीष केसरवानी और अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि सभी चयनित जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here