spot_img

Prayagraj : पतंग लूटने के फेर में पसरा मातम, दूसरे दिन मिला बालक का शव

Prayagraj: Weeds spread over kite looting, boy's body found the next day

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रयागराज: (Prayagraj)
पहली जनवरी की शाम पांच बजे पतंग लूटने के दौरान यमुना नदी में गिरे आठ वर्षीय शुभम का शव मंगलवार को दोपहर बरामद हुआ। यह हादसा करेली थाना क्षेत्र में हुआ था। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर अड़े परिजनों को स्थानीय पुलिस ने किसी तरह समझाकर राजी किया और शव को चीरघर भेजा गया। फिलहाल, ननिहाल के घर आए बालक की मौत से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक समीपवर्ती जनपद कौशांबी के गांव मोहद्दीनपुर (चरवा) निवासी अनिल निषाद का विवाह करेली थाना क्षेत्र के बक्शी मोड़ा की रन्नो देवी के साथ हुआ है। बीते दिनों रन्नो देवी के बाबा का देहांत हो गया था। रन्नो देवी अपने बच्चों के साथ तेरहवीं में शामिल होने के लिए मायके आई थी। सोमवार की शाम रन्नो देवी का बेटा शुभम आसपास के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पतंग लूटने वाले बच्चों की गोल में शामिल हो गया और तंग लूटने की फिराक में वह समिया माई मंदिर के पास फिसलकर यमुना नदी में चला गया।

इस हादसे के बाद साथ रहे बच्चों ने शुभम के यमुना में डूबने की जानकारी घरवालों को दी। जैसे ही इसकी खबर रन्नो देवी के मायके पहुंची, दौड़ते-भागते लोग मौके पर पहुंच गए। भीषण ठंड में शुभम की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक कोई पता नहीं चल पाया था। इधर, मंगलवार को एक बार फिर तलाश शुरू की गई। दोपहर केवक्त शुभम का शव घटनास्थल से ही कुछ फासले पर पाया गया। फिलहाल, शव को चीरघर भेज दिया गया है। शुभम की मौत से उसके ननिहाल के साथ-साथ उसके घर (कौशांबी) में भी मातम पसरा हुआ है।

Mumbai : गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda and his wife Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles