spot_img

Thane: महाराष्ट्र : मुंबई-नासिक राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन अन्य घायल

ठाणे :(Thane) मुंबई-नासिक राजमार्ग (Mumbai-Nashik Highway) पर रविवार की शाम कई वाहनों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि शाहपुर के पास एक टेम्पो, एक ऑटोरिक्शा और एक दुपहिया के भिड़ंत में महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

शाहपुर थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘तीनों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles