spot_img

PRATAPGARH : एनएसएपी योजनाः आधार प्रमाणित करवाएं लाभार्थी

प्रतापगढ़ : जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि एनएसएपी योजना के तहत संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का भुगतान आधार के माध्यम से किया जाना हैं। उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत आवेदक अपना आधार प्रमाणीकरण 15 जनवरी 2023 तक बैंक के माध्यम से कराना सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने बताया कि माह फरवरी 2023 से शत् प्रतिशत आधार आधारित भुगतान किया जाना है, अन्यथा की स्थिति में योजना का लाभ दिया जाना संभव नहीं होगा। उन्होंने उक्त योजना के सभी लाभार्थियों से अपने-अपने बैंकों में आधार प्रमाणीकरण करवाने के लिए निर्देशित किया है। कहा कि यदि कोई आधार का प्रमाणीकरण नहीं करवाया है तो इसकी जिम्मेदारी लाभार्थी की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles