Home latest PRAYAGRAJ : पुण्यतिथिः सपा कार्यालय में याद किए गए राजनारायण और बाबू...

PRAYAGRAJ : पुण्यतिथिः सपा कार्यालय में याद किए गए राजनारायण और बाबू जवाहर सिंह यादव

0
741

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में समाजवादी चिंतक लोकबंधु राज नारायण और पूर्व एमएलसी बाबू जवाहर सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण और बाबू जवाहर सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा की राजनारायण ने अपने विद्रोही तेवरों से स्वतंत्रता आंदोलन को ऐसी धार दी कि ब्रिटिश सरकार हिल उठी थी। बताया कि लोहिया ने कहा था कि राजनारायण के रहते हुए इस देश में लोकतंत्र कभी नहीं मर सकता। एमएलसी डा. मान सिंह ने कहा कि उसी लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी भाजपा से लड़ाई लड़ रही है।
इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, एमएलसी लाल बिहारी यादव, रामसुमेर पाल, लल्लन राय, अजय श्रीवास्तव, कृष्णमूर्ति यादव, महबूब उस्मानी, वज़ीर खान, डा. प्रेमचंद्र कुशवाहा, महेंद्र निषाद, रामकृपाल यादव, अमरनाथ मौर्य, नंदलाल सिंह पटेल, नाटे चौधरी, रंग बहादुर, कुलदीप यादव, राकेश, बिट्टू भारतीय, सुरेश श्रीवास्तव, मोहम्मद सैफ आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here