
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की तबियत स्थिर बनी हुई है। उन्हे शहर के एक निजी हास्पिटल में आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट में लिखा है कि- पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है। भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वस्थ हों। बताते चलें कि केशरीनाथ त्रिपाठी को शुक्रवार को हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था। शहर के एक निजी हास्पिटल में इलाजरत पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं। शनिवार को उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आईसीयू में उन्हे आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। यदि उन्हें स्वास्थ्य लाभ नहीं होता तो इलाज के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ शिफ्ट किया जाएगा।
बताते चलें कि आठ दिसंबर को केशरीनाथ त्रिपाठी बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। इस वजह से उन्हे फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद से ही उनकी तबियत धीरे-धीरे डाउन होती गई और शुक्रवार को अस्पताल ले जाना पड़ा।


