spot_img

Bhadohi: नये साल पर जिलाधिकारी ने की अपील, हुड़दंग से दूर रहें युवा

Bhadohi

सस्ती और अवैध स्थानों से खरीदी गई शराब को हाथ न लगाएं

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही
: (Bhadohi) नये साल के मौके पर होटल, क्लब, ढाबा, नदी के किनारे मादक पदार्थों के सेवन, हुड़दंग करने, सड़क पर तेज गति में वाहन चलाने, आतिशबाजी करने से बचने की अपील की गई है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सभी जनपद वासियों से शांति व्यवस्था बनाए ऱखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में बदलते साल का स्वागत करने की अपील की है।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा, शराब पीकर सड़क पर तेज गति में वाहन चलाने, होटल-ढाबे पर डीजे पर जश्न मनाने, आतिशबाजी जैसे कृत्यों से कानून व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे बचने केलिए जिलाधिकारी ने 31 दिसंबर की मध्य रात्रि से एक जनवरी तक अनवरत गश्त, चेकिंग आदि को तेज करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक धार्मिक स्थलों व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ और अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके अलावा सभी क्षेत्राधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग, जनपद कीप्रमुख सड़कों, बैरियर, टोल आदि पर सघन चेकिंग अभियान चलने और गश्त बढ़ाने केलिए निर्दशित किया है। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक से कहा कि वह राजमार्ग पर हाईवे पेट्रोलिंग को सक्रिय रखें। इसके अलावा सीएमओ को भी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था को दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई है।

दूसरी तरफ जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार भी अपनी टीम के साथ अवैध शराब की बिक्री को लेकर तैयारी कर चुके हैं। जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि नये साल पर लोग मिलावटी शराब का सेवन न करने पाएं, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। फील्ड में विभाग के तीन निरीक्षकों को उनकी टीम के साथ लगाया गया है। सरकारी दुकानों की अनवरत जांच की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार ने जनपदवासियों से मिलावटी शराब से दूरी बनाने की अपील की है।

अरुण कुमार ने बताया कि मिलावटी शराब के सेवनसे जान जाने का खतरा रहता है। इसलिए सभी लोग अपने और अपने परिवार की खुशियों को ध्यान में रखते हुए सस्ती के फेर में जीवन से कोई समझौता न करें। उन्होंने जनपदवासियों से अवैध शराब की बिक्री के संबंध में सूचना देने की भी अपील की है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles