spot_img

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिक हिरासत में लिए गए

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
महराजगंज:(Maharajganj)
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान सीमा पर गश्त और निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्होंने भारत की सीमा की तरफ आ रहे दो चीनी नागरिकों को रोका और उनसे सरहद पर घूमने का कारण पूछा।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों चीनी नागरिकों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सोनौली के थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि खुफिया एजेंसियां हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों से पूछताछ कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान झेंग यिंगजुन (50) और सोंग हुई (52) के रूप में की गई है और उनके पास से चीन का पासपोर्ट मिला है, लेकिन उनके भारतीय वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है।

Mumbai : लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दीमुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण'...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles