
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi) बिजली खरीद-बिक्री मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरधारकों(Shareholders) ने डाक मत के जरिये 98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की 25 दिसंबर को हुई बैठक में एक रुपये अंकित मूल्य के शेयर के लिये 200 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। यह पुनर्खरीद कुल 98 करोड़ रुपये की है।
पुनर्खरीद के तहत अधिकतम 49,00,000 शेयरों को वापस खरीदा जाएगा।


