spot_img

Bhadohi : बाल कटवाने के बहाने रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक, दो हिस्से में कटा

Bhadohi: Young man lying on the railway track on the pretext of getting a haircut, cut in two

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, दो बहनों और माता-पिताका रो-रोकर बुरा हाल
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
जंघई-वाराणसी रेलखंड पर शुक्रवार को एक युवक ने पंजाब मेल के सामने कूदकर जान दे दी। बताया जाता है कि ट्रेन के नजदीक आने पर युवक पटरी पर लेट गया। इस वजह से उसका शरीर दो हिस्से में कट गया। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी मनीष कुमार उपाध्याय ने मौका मुआयना के उपरांत शव को चीरघऱ भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक चौरी इलाके के पचपटिया निवासी राजू उर्फ अजय सिंह का पुत्र युवांक (22) उर्फ विशाल सिंह बनारस में स्थित एक कालेज से तकनीकी पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों वह घर आया था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को सुबह वह बाल कटवाने के बहाने से घर से निकला था और कहा था कि वह बाल कटवाकर लौट रहा है। लेकिन, कुछ देर बाद घरवालों को उसके निधन की मनहूस खबर मिली तो सभी के होश उड़ गए।

बताया जाता है कि घर से निकलने के बाद युवांक लगभग चार किमी के फासले पर स्थित बरदहा गांव के निकट नट बस्ती के समीप पहुंचा और कुछ देर तक रेलवे ट्रैक के किनारे समय बिताया। इसके बाद अमृतसर से चलकर बनारस को जाने वाली पंजाब मेल आती दिखी तोवह रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंच गया और जैसे ही ट्रेन करीब आई, युवांक रेल की पटरी पर लेट गया। देखते ही देखते एक झटके में युवांक की गर्दन कट गई। एक हाथ भी कटकर अलग हो गया।
आसपास के लोगों ने हादसा तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर चौकी प्रभारी मनीष कुमार उपाध्याय पहुंच गए और छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। फिलहाल इकलौते बेटे की मौत से पूरे घर के साथ-साथ गांव में भी मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। युवांक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह साफ नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles