spot_img

MUMBAI/PALGHAR : तुनिषा शर्मा मौत
पुलिस ने घटनाक्रम के बारे में जानने के लिए खान से पूछताछ की

मुंबई/पालघर : अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी शीज़ान खान से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में टीवी धारावाहिक के सेट पर वास्तव में क्या हुआ था, जहां अभिनेत्री ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, तुनिषा के रिश्तेदारों ने मौत की जांच ‘हत्या के कोण’ से करने की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान (27) ने तुनिषा के आत्महत्या करने के बाद अज्ञात महिला के साथ व्हाट्सऐप पर की गई चैट को मिटा दिया है और वह अब उसे प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि शर्मा (21) द्वारा कथित तौर पर लिखा नोट टेलीविजन सेट से बरामद हुआ है, जिसमें लिखा गया है कि वह साथी कलाकार के तौर पर मुझे पाकर प्रफुल्लित था।तुनिषा शर्मा ने गत शनिवार को पालघर के वसई स्थित टीवी धारावाहिक अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया शीज़ान खान
वालिव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि खान ने चूंकि शर्मा के साथ रिश्ते खत्म कर लिए थे, लेकिन दोनों के अच्छे संबंध थे और वे नियमित तौर पर बातचीत करते थे। मामले में तुनिषा के सह कलाकार शीज़ान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और वह अभी पुलिस हिरासत में हैं। तुनिषा की मां ने सोमवार को आरोप लगाया था कि शीज़ान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और तीन से चार महीने तक उसका इस्तेमाल किया।अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन खान और तुनिषा ने शूटिंग के दिन भोजन अवकाश में बात की थी। तुनिषा से बात करने के 15 मिनट बाद खान अपनी शूटिंग करने चले गए थे। इसके कुछ देर बाद तुनिषा शौचालय में मृत मिली थीं। अधिकारी ने कहा कि खान से पूछा जा रहा है कि तुनिषा के साथ बातचीत के दौरान वास्तव में क्या हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles